- Hindi News
- राउमावि, शिवबाड़ी में विज्ञान संकाय शुरू हो
राउमावि, शिवबाड़ी में विज्ञान संकाय शुरू हो
बीकानेर | रेगरविकास समिति, शिवबाड़ी का एक शिष्टमंडल सोमवार को माध्यमिक शिक्षा अधिकारी से मिला और ज्ञापन देकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करवाने की मांग की। शिष्टमंडल ने ज्ञापन में बताया कि विद्यालय में केवल कला संकाय ही है। विज्ञान संकाय नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई बालक-बालिकाएं बीच में शिक्षण छोड़ देते है। शिष्टमंडल में राधाकिशन धवल, राकेश, लक्ष्मीनारायण, कानाराम, ओमप्रकाश आदि शामिल थे।