पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजा राठौड़ श्लोक पाठ में प्रथम

पूजा राठौड़ श्लोक पाठ में प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | डूंगरकॉलेज के संस्कृति विभाग में माघ जयंती पखवाड़े के तहत सोमवार को श्लोक पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूजा राठौड़ प्रथम, रमेश स्वामी तृतीय गणेशाराम मेघवाल तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक संस्कृत महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. रतिराम मीणा तथा डॉ. उज्जवल गोस्वामी थे। इस मौके पर ‘माघ की प्रासंगिता’ विषय पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए विभाग प्रभारी डॉ. नंदिता सिंघवी ने बताया कि माघ द्वारा राजनीति, दर्शन, आयुर्वेद आदि क्षेत्रों में प्रतिपादित विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने माघ-काव्य के वैशिष्ट्यों का भी प्रतिपादन किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. श्यामा अग्रवाल ने किया।