पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज की प्राचार्य उप प्राचार्य का अभिनंदन

कॉलेज की प्राचार्य उप प्राचार्य का अभिनंदन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | राजकीयडूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष विजयपाल बेनीवाल के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. बेला भनोत उप प्राचार्य डॉ. बृजमोहन सचदेवा एवं डॉ. बी.बी.एस. कपूर का अभिनंदन किया। इस अवसर पर बेनीवाल ने छात्रहितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नवनियुक्त प्राचार्य एवे उपाचार्यों को सहयोग के लिए आश्वस्त किया। साथ ही प्राचार्य से पूर्व में उठाई गई छात्र समस्याओं की समीक्षा करने एवं प्रायोगिक परीक्षाओं एवं सामान्य साफ-सफाई के लिए उनका ध्यानाकर्षण किया। अभिनंदन करने वालों में उपाध्यक्ष रामनिवास जाट, विजय ज्याणी, हेतराम गोदारा, श्रीकृष्ण गोदारा, रामनिवास महिया, विजयपाल सारण, मनोज तर्ड, नवल कड़वासरा, अरुण जांदू आदि शामिल थे।