पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन प्रतिनिधियों का सम्मान

जन प्रतिनिधियों का सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजराजेश्वरीबाला त्रिपुरा सुंदरी मंदिर नत्थूसर गेट के बाहर का नौवां पाटोत्सव नाै फरवरी को संत महात्माओं के सान्निध्य में मनाया गया। मुख्य अतिथि महापौर नारायण चोपड़ा, उप महापौर अशोक आचार्य, कटियार से आए हुए ब्रह्मानंद, शंकरलाल हर्ष, राजेश चूरा थे। दिन भर हवन पूजन के दौर जारी रहे। शाम को महाआरती की गई।

अभिनंदन समारोह में पं ग्वालदत्त व्यास ने अतिथियों सहित महावीर रांका, मधु आचार्य, पारस नाहटा का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद पार्षद प्रेम रतन जोशी, शिव कुमार रंगा, आदर्श शर्मा, दूलीचंद सेवग, दिनेश उपाध्याय, गिरिराज जोशी, नरेश जोशी, अजय सिंह राजपुरोहित, भगवती गौड़ सहित सभी विप्र पार्षदों का सम्मान किया गया। महापौर चोपड़ा ने कहा कि पुष्करणा सावे पर जो कार्य निगम द्वारा किया गया वह कार्य निरंतर ऐसा ही चलाने का प्रयास किया जाएगा। जो जनता के सहयोग से ही हो पाएगा। प्रवक्ता एस एन आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर पं मखनलाल शास्त्री, पूनमचंद व्यास, विजय पुरोहित, रामकुमार व्यास, नटवर पुरोहित, अनिल आचार्य, संजय किराड़ू, शशि व्यास, नरेंद्र छंगाणी, लालचंद हर्ष, राजकुमार किराड़ू, राकेश हर्ष सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

त्रिपुरा संुदरी मंदिर में पूजा करते महापौर नारायण चौपड़ा। इनसेट में शृंगारित प्रतिमा।