पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएफ में नई बटालियन बनी

बीएसएफ में नई बटालियन बनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमासुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर की नई बटालियन गठित की गई है। इसके गठन से बॉर्डर की सुरक्षा में नफरी बढ़ेगी। बल के बीकानेर सेक्टर मुख्यालय में सोमवार को नई बटालियन की परेड हुई।

बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के लिए नई बटालियन का गठन बीकानेर सेक्टर मुख्यालय में किया गया है। नए जवानों की भर्ती होने के बाद विभिन्न बटालियनों से जवानों का चयन करके नई 169वीं बटालियन बनाई गई है। फ्रंटियर के पास अब 185 से अधिक बटालियन हो गई है। सोमवार को सेक्टर मुख्यालय में नई बटालियन ने परेड के साथ ताकत और अनुशासन का प्रदर्शन किया। डीआईजी पीयूष मोर्दिया को सलामी दी। उन्होंने बटालियन से आने वाले दिनों में बड़ी सामरिक उपलब्धियों की उम्मीद जताई।

नई बटालियन का प्रथम कमांडेंट पीके पंकज और द्वितीय कमान अधिकारी अजय शर्मा को नियुक्त किया गया है। परेड का नेतृत्व उप कमांडेंट एमएस चौहान ने किया। सात राजपत्रित, 12 अधीनस्थ अधिकारी तथा 162 कर्मचारी परेड में शामिल हुए।

डीआईजी पीयूष मोर्दिया ने बताया कि नई बटालियन गठित कर मुख्यालय को सौंप दी है। यह कहां काम करेगी, मुख्यालय से तय होगा।

बीएसएफ बीकानेर सेक्टर में नई वाहिनी की परेड़।