विवाह पंजीयन के लिए आवेदन आज से
बीकानेर | पुष्करणासावे में परिणय सूत्र में बंधे नव दंपतियों के विवाह पंजीकरण के लिए लिए परशुराम सेवा समिति की ओर से 15 से 17 फरवरी तक पुष्करणा स्टेडियम स्थित समिति के कार्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष नवरतन व्यास के अनुसार शिविर के पंजीयन आवेदन 10 जनवरी से वितरित किए जाएंगे। आवेदन कार्यालय समय 10.30 से शाम चार बजे तक खुला रहेगा। सचिव किसनलाल ओझा ने बताया कि पुष्करणा सावे दौरान सहयोग करने वालों को समिति की ओर से आभार पत्र भेजे गए हैं।