वार्षिकोत्सव में झूमेे छात्र
बीकानेर |जे डीबी एल मेमोरियल गुरुकुल का वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतिभाओं को सम्मानित कर मनाया गया। छोटे बच्चों ने मंच पर अपनी कला प्रतिभा का खुल कर प्रदर्शन किया तो हाल तालियों से गूंज उठा। नारी शिक्षा का संदेश देने के साथ साथ बाल कलाकारों ने आतंकवाद के विरुद्ध जागरूकता का संदेश भी दिया। मुख्य अतिथि अशोक सोलंकी शिक्षा अधिकारी ब्लाक शंकर लाल सोनी, मोहम्मद ताहिर ने प्रतिभाओं को पुरस्कार बांटे। निदेशक दीपक यादव, प्रिंसीपल खुशबू शर्मा, रेखा यादव चेयरपर्सन ने अतिथियों का आभार जताया।