- Hindi News
- मरुधर अभियांत्रिक महाविद्यालय में हुई व्याख्यान माला
मरुधर अभियांत्रिक महाविद्यालय में हुई व्याख्यान माला
बीकानेर | मरुधरअभियांत्रिक महाविद्यालय के ट्रेनिंग प्लेसमेंट विभाग की ओर से सोमवार को यूईएस-25 के तहत सेना भर्ती व्याख्यान माला का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता भारतीय सेना कर्नल एस सैम्युल एवं मेजर वशिष्ट ने कहा यूईएस-25 भारतीय सेना की एकमात्र ऐसी योजना है जिसके तहत भारतीय सेना स्वयं तकनीकी महाविद्यालय में जाकर भर्ती के लिए छात्राें को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रतियोगी परीक्षा देना चाहिए जिससे कि वह भारतीय सेना मे रोजगार प्राप्त कर सके। काॅलेज प्राचार्य डॉ. अवधेश चंद्र समन्वयक डॉ1 अमित कुमार सांधी ने बताया कि इस व्याख्यान माला में नगर के चार अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।