पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभागीय आयुक्त को मिलेगा प्राचार्य का चार्ज

संभागीय आयुक्त को मिलेगा प्राचार्य का चार्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | इंजीनियरिंगकॉलेज के प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार संभागीय आयुक्त को दिया जाएगा। सरकार ने तय कर लिया है। संभागीय आयुक्त को इसकी सूचना दे दी गई है। उम्मीद है कि वे शुक्रवार को कार्यभार संभाल लेंगे। स्थायी प्राचार्य के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे जाएंगे। प्राचार्य प्रो.एच.पी.व्यास को लेकर अब राजनीति भी होने लगी है। बुधवार को प्राचार्य के पक्ष में छात्रों ने प्रदर्शन किया तो अब कुछ छात्र प्राचार्य के विरोध में उतर आए। गुरुवार को मुख्यमंत्री वसुंधराराजे को पत्र भेजकर प्राचार्य के रवैये पर सवाल उठाए। छात्रों ने कहा कि दो करोड़ का गबन कॉलेज में हुआ लेकिन प्राचार्य ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाहर के छात्र कॉलेज के छात्रों को पीटकर चले जाते हैं। करीब एक दर्जन छात्रों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में हस्ताक्षर किए। वहीं प्राध्यापकों ने भी अपने पदों से इस्तीफे दे दिए। आरटीआई कार्यकर्ता विजय शर्मा ने भी प्राचार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्राचार्य के अावास से कॉलेज की दूरी 13 किलोमीटर है। इस हिसाब से दिन में 26 किलोमीटर गाड़ी चलनी चाहिए मगर प्रति दिन कॉलेज से घर के बीच 70 किलोमीटर गाड़ी चलना बताया गया। उन्होंने बताया कि कुलपति ने छह महीने का वेतन बतौर कुलपति उठाया है। कॉलेज के काम से जयपुर जाने का भत्ता भी उठाया है।