पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रबी की पैदावार बढ़ाने के उपाय बताए

रबी की पैदावार बढ़ाने के उपाय बताए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | सहकारीसंस्था इफको की ओर से गुरुवार को पंचायत समिति बीकानेर में जिला सहकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को रबी फसल की अधिक पैदावार और कृषि में जैन उर्वरकों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि अतिरिक्त रजिस्ट्रार एन.के.मौर्य ने सहकारिता विभाग के माध्यम से सभी सहकारी संस्थाओं को आपसी सामंजस्य से किसानों के हित में सक्रियता के कार्य करने की बात कही। मुख्य वक्ता इफको के राज्य विपणन प्रबंधक राजेंद्र खर्रा ने सहकारी तंत्र को ओर अधिक मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक किसानों को जोड़कर सहकार बंधुओं सहकारी संस्थाओं को सक्रिय सकारात्मक भागीदारी निभानी चाहिए। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश चंद्र ने रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी। बीकानेर केंद्रीय सहकारी बैंक लि. बीकानेर के अध्यक्ष राज्य सहकारी बैंक के निदेशक भागीरथ ज्याणी ने गोष्ठी की अध्यक्षता की।