रक्तदान किया, फल बांटे, गोष्ठी हुई
पंडितदीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को शहर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य ने पंडितजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सोमदत्त श्रीमाली, सत्यप्रकाश आचार्य, डॉ. मीना आसोपा, युधिष्ठिर सिंह भाटी, मोतीलाल हर्ष, आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला।
भाजपा महिला मोर्चा व्यापार प्रकोष्ठ ने पीबीएम हॉस्पिटल के टीबी वार्ड में फल वितरित किए। यहां नीना अरोड़ा, विष्णु पुरी आदि ने रोगियों को फल वितरित किए। भाजपा जस्सूसर मंडल ने धर्मनगर द्वार के पास गायों को चारा, गुड दिया। नयाशहर मंडल के अध्यक्ष मो. यूसुफ नागौरी के नेतृत्व में भ्रमण पथ पर गोष्ठी आयोजित की गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एडवोकेट मुमताज अली भाटी, मो. रमजान अब्बासी, आदि ने धोबी तलाई के ताजियों के चौक में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की।
वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पदाधिकारियों ने पंडितजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मंच के प्रदेश सह संगठन मंत्री सुनील बांठिया, प्रदेश मंत्री श्यामसुंदर पांडे, जिला उद्योग मंच के किशनलाल व्यास, डॉ. पवन दाधीच ने सागर स्थित रामलक्ष्मण भजन आश्रम में विद्यार्थियों को भोजन करवाया। युवा भाजपा नेता प्रकाश व्यास के नेतृत्व में पंडित की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं जस्सूसर गेट स्थित कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की। भाजपा आरटीआई सेल के संभाग प्रभारी रामसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में सागर रोड स्थित झुग्गी बस्ती में गरीब परिवारों को भोजन करवाया और पंडितजी के आदर्शों को आत्मसात किया।
पंडित दीनदयाल के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते देहात भाजपा के पदाधिकारी।
पवनपुरी के सामुदायिक केन्द्र में रक्तदान करते युवक।
121 यूनिट रक्तदान
पंडितदीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, रानीबाजार मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. गजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पवनपुरी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि क