अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह आज से
बीकानेर | अणुव्रतसमिति की ओर से 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक अणुव्रत उद्बोधन समाप्त मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. गोपाल आचार्य ने बताया कि जैन कन्या कॉलेज में 26 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. सुमेरचंद जैन होंगे। सांप्रदायिक सौहार्द दिवस के रूप में उद्बोधन होगा। इसी तरह एमएस कॉलेज में जीवन विज्ञान दिवस विषय पर उद्बोधन मुख्य अतिथि सरदार अली पडि़हार सलीम भाटी का होगा। साध्वी कमलप्रभा के सान्निध्य में श्री तुलसी साधना केन्द्र, रामपुरिया मोहल्ला में अणुव्रत प्रेरणा दिवस अहिंसा दिवस मनाया जाएगा। विक्टोरिया सीनियर सैकंडरी स्कूल में पर्यावरण दिवस श्री जैन सीनियर सैकंडरी स्कूल में नशाबंदी दिवस बारह गुवाड़ स्कूल में अनुशासन दिवस का आयोजन होगा। कार्यक्रमों में प्रचार-प्रसार संकल्प-पत्र भरवाए जाएंगे तथा अणुव्रत साहित्य भेंट किया जाएगा। मंत्री भंवरलाल गोलछा कोषाध्यक्ष झंवरलाल गोलछा ने बताया कि अणुव्रत आचार संहिता के बडे़ बोर्ड स्कूलों को प्रदान किए जाएंगे।