नहीं मिला मूंगफली का भुगतान
नहीं मिला मूंगफली का भुगतान
बीकानेर | सहकारीभूमि विकास बैंक के निदेशक राजू महिया ने सहकारिता मंत्री को पत्र लिखकर किसानों को सहकारी खरीद की मूंगफली का भुगतान दिलवाने की मांग की है। महिया ने पत्र में बताया कि सरकार द्वारा खरीद की गई मूंगफली का श्रीडूंगरगढ़ तहसील में सवा दो करोड़ रुपए बकाया अटका हुआ है। मूंगफली की खरीद किए हुए करीब 10 से 11 माह हो चुके है लेकिन किसानों को अभी तक भुगतान नहीं मिला है जिससे की हालत दयनीय हो गई है।