फुटबॉलर चुन्नीलाल को नमन किया
बीकानेर| राष्ट्रीयफुटबाल खिलाड़ी चुन्नीलाल की 81 वीं जयंती पर संवित् सोमगिरि महाराज के सान्निध्य में चुन्नीलाल स्मृति उद्यान में समारोह आयोजित किया गया।
स्व चुन्नीलाल पंवार स्मृति संस्थान, हनुमान हत्था द्वारा संपन्न समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अर्जुनराम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि सुरजाराम राजपुरोहित थे। सांसद कोटे से हुए पार्क के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्मित भवन का लोकार्पण अतिथियों ने किया। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि मेघवाल ने युवाओं को चुन्नीलाल के खेल जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह में खेल, राजनीति, शिक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिनिधि शख्सियतों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
फुुटबाॅलर चुन्नीलाल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सांसद का सम्मान करते।