अभा ब्राह्मण समाज की स्मारिका का विमोचन
अखिलभारतीय ब्राह्मण समाज की स्मारिका का विमोचन गुरुवार को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में हुआ। विमोचन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने किया। डॉ. जोशी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एक करने का स्मारिका एक अच्छा प्रयास है और ब्राह्मणों को सबल बनाने का प्रयास करें।
कार्यक्रम के अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर बच्छराज व्यास ने रामायण, महाभारत की चौपाइयां सुनाकर संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वाति पारीक, आरती आचार्य, डॉ. मेघना शर्मा को शॉल भगवान परशुराम का कटआउट देकर सम्मान किया। व्यास ने भगवान दास व्यास, डॉ. सत्यनारायण आसोपा, डॉ. मेघराज आचार्य, लालचदं जोशी, किशन लाल व्यास का साफा पहनाकर भगवान परशुराम का कटआउट देकर सम्मानित किया। स्मारिका के प्रबंध संपादक खुशाल चंद व्यास, दिनेश व्यास ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।
अभा ब्राह्मण महासभा की स्मारिका के विमोचन के बाद मंचस्थ अतिथि।