गंदगी से परेशान हो रहे हंै लोग
गंदगी से परेशान हो रहे हंै लोग
बीकानेर | वार्ड27 के विभिन्न क्षेत्रों में जमा कचरा उठवाने सफाई करवाने की मांग पार्षद मोहम्मद अनवर छीपा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेज कर की है। उन्होंने ज्ञापन में लोगों से प्राप्त सफाई संबंधी शिकायतों का हवाला देते हुए कहा है कि गंदगी के कारण लोगों को परेशानी से निजात दिलाना जरूरी है।
मीठालालमेहता को श्रद्धांजलि
बीकानेर | जनकिसान पंचायत द्वारा शोक सभा आयोजित कर पूर्व मुख्य सचिव मीठालाल मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जयनारायण व्यास की अध्यक्षता में हुई सभा में ललित मोहन, बद्री सुथार, रोहित, गोकुल जोशी, भीख सिंह, पन्ने सिंह आदि वक्ताओं ने मेहता के आदर्श अपनाने का आह्वान किया।