किसानों का प्रदर्शन धरना 11 से
किसानों का प्रदर्शन धरना 11 से
बीकानेर | कृषिकनेक्शन देने की मांग को लेकर समंदसर के किसानों ने अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में जोधपुर डिस्कॉम के संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। तहसील मंत्री मोहन भादू ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि 10 दिसंबर तक संबंधित कृषि कनेक्शनों के लिए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने पर 11 दिसंबर से पटवार मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों को गिरधारी महिया , भंवरलाल भुवाल, रामप्रताप शर्मा, गोपाल भादू आदि ने भी संबोधित किया।
मोहम्मदसंयोजक
बीकानेर | मुस्लिमराष्ट्रीय मंच गंगाशहर मंडल की कार्यकारिणी में मोहम्मद इकबाल को संयोजक बनाया गया है।