पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी मस्टररोल से गबन का आरोप

फर्जी मस्टररोल से गबन का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाजूवालापंचायत समिति की ग्राम पंचायत 3 पीडब्ल्यूएम में फर्जी मस्टररोल के अाधार पर गबन का आरोप उसी ग्राम पंचायत के दर्जनों लोगों ने लगाया। सोमवार को दो दर्जन ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर की गैरमौजूदगी में ज्ञापन देने के बाद संभागीय आयुक्त को गबन के दस्तावेज सौंपे। सरपंच पर आराेप है कि महानरेगा योजना में निजी भूमि सुधार एवं समतलीकरण कार्य के आधार दर्जनों किसानों के खेत पर काम होना बताया गया। उस काम के आधार पर भुगतान भी उठाया गया मगर जो काश्तकार यहां पहुंचे उनका कहना है कि उनके खेत में एक रुपए का काम नहीं हुआ। एक फांवड़ा तक खेत में नहीं लगा। एक काश्तकार के खेत में लगभग एक लाख रुपए का भुगतान बताया जा रहा है। ये काम वर्ष 2012-13 13-14 के बीच का है। काश्तकारों का आरोप है कि सूची में जिन्हें श्रमिक बताया गया उनमें से अधिकांश गांव के निवासी ही नहीं है। एक तो 81 वर्ष के बुजुर्ग को श्रमिक बनाकर भुगतान उठाया गया जो स्वयं कलेक्ट्रेट पहुंचे जिनसे पैदल नहीं चला जा रहा था।

^मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि पंचायत समिति या जिला परिषद के अधिकारी-कर्मचारी की भी मिलीभगत होगी तो उसे भी नहीं बख्शा जाएगा। कल ही जांच के आदेश जारी होंगे।\\\'\\\'

बी.एल.मेहरड़ा,मुख्यकार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद