भाजपा ने बनाए सदस्यता अभियान के समन्वयक
महिलामोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विनीता सेठ ने शहर भाजपा सदस्यता अभियान के लिए आरती आचार्य और देहात के लिए सरोज मरोठी को जिला समन्वयक नियुक्त किया है। इसके साथ ही शहर में शहर में मधुरिमा सिंह और देहात में सुमन जैन को सह संयोजक बनाया है। दो दिन बाद प्रदेश अध्यक्ष सेठ बीकानेर आएंगी और सदस्यता अभियान की समीक्षा भी करेंगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भाजपा ने सदस्यता अभियान शुरू किया है जिसके लिए पार्टी ने हर स्तर पर सदस्य जोड़ने का प्रयास कर रही है।