बीकानेर | जनजीवन कल्याण सेवा समिति के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में सीताराम द्वार के सामने पीएसडी भवन में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण में समिति के शिवशंकर शर्मा, डा. एम.एल. व्यास, संयोजक सत्यनारायण शर्मा, श्याम सुंदर पांडे आदि शामिल थे। वार्षिकोत्सव 14 दिसंबर को मनाया जाएगा।