पति-पत्नी ने मांगी सुरक्षा
पति-प|ी ने मांगी सुरक्षा
बीकानेर | आपसीसहमति से विवाह के एक मामले में परिवादी महिला ने अपनी और पति की सुरक्षा की व्यवस्था करवाने की मांग का ज्ञापन एस पी को भेजा है। भट्टड़ों का चौक क्षेत्र निवासी परिवादी ने ज्ञापन में न्याय प्रक्रियाधीन प्रकरण का हवाला देते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने संबंधित दंपती को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है।
नएराशन कार्ड का वितरण हो
बीकानेर | वंचितपरिवारों को नए राशन कार्ड शीघ्र वितरित करवाने की मांग जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर की गई है। पार्षद हजारी मल देवड़ा ने ज्ञापन में बताया कि वार्ड 22-23 में काफी परिवार अब तक नए राशन कार्ड से वंचित हैं।
गंगाशहरमें पार्क बनवाने की मांग
बीकानेर | सामाजिककार्यकर्ता श्रीचंद ओझा ने महापौर नारायण चौपड़ा को ज्ञापन देकर गंगाशहर क्षेत्र में भ्रमण पथ पार्क बनवाने की मांग की है। ओझा ने ज्ञापन में बताया कि गंगाशहर क्षेत्र में एक भी भ्रमण पथ पार्क नहीं है। इस क्षेत्र के बड़े बुजुर्ग, बच्चों अन्य लोगों की सुविधा के लिए पार्कों के विकास भ्रमण पथ बनवाने की आवश्यकता है।
अभिषेकने जीता कांस्य पदक
बीकानेर | महाराजागंगासिंह विश्वविद्यालय के तहत श्रीगंगानगर में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में राजकीय विधि महाविद्यालय बीकानेर के छात्र अभिषेक वत्सस ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल कौशिक ने अभिषेक को शुभकामनाएं दी।