पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘बंको बीकाणो’ अभियान को मिली राष्ट्रव्यापी पहचान

‘बंको बीकाणो’ अभियान को मिली राष्ट्रव्यापी पहचान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुलेमें शौच से मुक्ति के लिए जिले में चल रहे ‘बंको बीकाणो’ अभियान को केवल राष्ट्रव्यापी पहचान मिली है, बल्कि विश्व के अनेक संगठनों ने भी इस की सराहना की है। इस कथन से अभियान को सराहते हुए संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार ने कहा कि बीकानेर संभाग, राज्य में सबसे पहले ओडी एफ घोषित हो, इसके लिए जनप्रतिनिधि, आमजन, प्रशासन स्वयंसेवी संगठन पूर्ण लगन समन्वय से अपनी भागीदारी निभाएं।

वे यहां स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सीसीडीयू (स्वच्छता) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। यूनिसेफ के सहयोग से होटल सागर में हुई कार्यशाला में संभाग के जिलों सीकर जिले की जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विकास अधिकारी, ब्लाक कार्डिनेटर डी आरजी सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी एल मेहरड़ा ने कहा कि केन्द्र राज्य सरकार स्वच्छता के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं। मिशन के निदेशक एस के बुनकर ने कहा कि बीकानेर संभाग में स्वच्छता अभियान के संबंध में स्वागत योग्य प्रयास किए जा रहे हैं। फीडबैक फाउंडेशन, नई दिल्ली के संदर्भ व्यक्ति ज्योति प्रकाश ने ग्राम पंचायत नाल बड़ी में इस संबंध में अपने अनुभव साझा किए। जिला समन्वयक महेन्द्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभियान में हुई प्रगति से अवगत कराया। कार्यशाला में बंको बीकाणो संबंधी डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन पर संभागस्तरीय कार्यशाला में बोलते संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार।