पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

जयपुर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकी प्रदेश सरकार के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने बीकानेर के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी जाएंगे। सोमवार शाम को भाजपा जूनागढ़ मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य ने कार्यकर्ताओं से 13 को जयपुर पहुंचने का आह्वान किया।

पुरानी गिन्नाणी में हुए भाजपा नेता युधिष्ठिरसिंह भाटी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा जूनागढ़ मंडल की ओर से नवनियुक्त महापौर नारायण चौपड़ा, उपमहापौर अशोक आचार्य एवं मंडल क्षेत्र से विजयी पार्षदों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, भाजयुमो अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा, जूनागढ़ मंडल के कैलाश बापेऊ, रमेश सैनी, मोहनसिंह राठौड़, मालमसिंह, गजेन्द्रसिंह भाटी आदि ने कार्यकर्ताओं से जयपुर चलने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य।