पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘साइबर क्राइम चिंता का विषय’ं

‘साइबर क्राइम चिंता का विषय’ं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | श्रीजैन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर टेक्नोलॉजी पर सेमिनार का आयोजन किया गया। श्री जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर ने कहा कि छात्राओं को समय के साथ बदलने की आवश्यकता है।

साइबर तकनीक के माध्यम से घर बैठे छात्राएं रोजगारोंमुखी साधनों को जान सकती है। प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने ऐसे सेमिनारों में सक्रिय और सहयोगी होने का संदेश दिया। एमजीएस विवि कम्प्यूटर विभाग की विभागाध्यक्ष ज्योति लखाणी ने साइबर क्राइम के कारण देश में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर की यह तकनीक हमारी मददगार है लेकिन अब इसका क्राइम के रूप में उपयोग ज्यादा हो रहा है जो चिंता का विषय है। इससे बचने के लिए हमें सचेत रहने की जरूरत है। आईटी एक्ट के बारे में भी जानकारी दी। इंजी. श्यामेंद्र शर्मा ने इंटर प्राइज रिसोर्स पर प्रकाश डाला। कॅालेज के कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज दाधीच, महाविद्यालय की उपाध्यक्ष नयनतारा छल्लाणी, जैन पाठशाला सभा के सचिव नरेंद्र कुमार ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।