ऑटो चालकों ने प्रदर्शन किया
बीकानेर | भारतीयजनता वाहन चालक मजदूर महासंघ द्वारा ऑटो चालकों के शोषण के विरोध में कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, परिवहन मंत्री एवं एसपी के नाम के ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपे। जिलाध्यक्ष पूर्णसिंह मेहरा के नेतृत्व में ऑटो चालकों ने यातायात पुलिस पर वाहन चालकों को बेवजह परेशान करने को लेकर रोष व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष भवानी शंकर व्यास ने बताया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए गरीब चालकों को पीसा जा रहा है। निजी वित्तीय कंपनियों के कथित एजेंटों पर भी आर्थिक शोषण का आरोप लगाया गया है। प्रदर्शन करने वालों में गोरधन भाटी, सुरेश जीनगर, रमेश कालूराम, प्रतापसिंह, दलीप सिंह, राजकुमार ओझा, गोपाल कलवाणी आदि शामिल थे।