क्रिकेट लीग मैच आज से
बीकानेर | ब्राह्मणस्वर्णकार खेलकूद समिति द्वारा रेलवे मैदान में नौ दिसंबर से रेलवे मैदान में क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। लीग की ट्राफियों का अनावरण लोकेश सोनी, अध्यक्ष युवराज सोनी, जगदीश संयोजक चंदन सोनी ने किया। प्रतियोगिता में समाज की सात टीमें भाग ले रही हैं। 13 दिन में कुल 24 मैच खेले जाएंगे।
लोदीअकादमी जीती
बीकानेर | जिलासीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को खेले गए मैच में लोदी अकादमी ने बिगुल बॉयज क्लब को 58 रन से हरा दिया। सचिव अनिल सिडाना ने बताया कि कल जेएमडीवी सीसी लोधी अकादमी के मध्य खेला जाएगा।
टी-20क्रिकेट प्रतियोगिता 10 से
बीकानेर | जयभैरुनाथ क्लब, किसमीदेसर की ओर से बीकानेर माली सैनी समाज की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 10 दिसंबर से शार्दूल क्लब मैदान में शुरू होगी। क्लब के अध्यक्ष कमल गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता में 24 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता नाकआउट के आधार पर होगी।
ऋषभभोजक शहर उपाध्यक्ष
बीकानेर | एनएसयूआईकी बैठक में शहर अध्यक्ष बाबूलाल गोदारा ने कार्यकारिणी का विस्तार कर ऋषभ भोजक को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।