जरूरतमंदों को कपड़े वितरित
बीकानेर | श्रीपार्श्व क्लब की ओर से जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए गए। क्लब ने बीछवाल रोड, लालगढ़ मुक्ताप्रसाद नगर क्षेत्र की कच्ची बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों को कपड़ों का वितरण किया गया। इस कार्य में संस्था और जैन समाज के सदस्यों का सहयोग रहा। उन्नति सेवा समिति ने लोगों को नए-पुराने गर्म कपड़े जरूरतमंदों को देकर उन्हें सर्दी से राहत दिलाने का आह्वान किया है। अध्यक्ष संदीप कड़वासरा ने बताया कि इस कार्य में समिति के साथ शुभ प्रभात शोध एवं विकास संस्थान भी सहयोगी है।