पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरेलू से भरता था कॉमर्शियल सिलेंडर

घरेलू से भरता था कॉमर्शियल सिलेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. गंगाशहर क्षेत्र में चल रहे घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग के कारोबार का भंडाफोड़ मंगलवार को हुआ है। रसद विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 46 गैस सिलेंडर सहित रिफिलिंग का सामान जब्त किया है।

डीएसओ आलोक रंजन ने मुखबिर की सूचना पर गंगाशहर की चौपड़ा गली में पुलिस बल के साथ छापा मारा। मौके पर बजरंग लाल सेठिया नामक व्यक्ति अवैध घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करता मिला। वहां से 26 घरेलू गैस सिलेंडर, 19 कॉमर्शियल , एक पांच किलो का गैस सिलेंडर, 36 बांसुरिया और चार रिफिलिंग करने वाली मशीनें जब्त कर ली गईं।
छानबीन से विभाग को पता चला है कि वह घर आसाम निवासी इंद्रचंद बोथरा का है।
विभाग अब बजरंगलाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगा। रसद विभाग की टीम में प्रवर्तन अधिकारी भंवर सिंह राठौड़, प्रवर्तन निरीक्षक देवाराम साहरण, अरविंद शर्मा, कुशाल महात्मा, इंद्रजीत प्रजापत आदि शामिल हुए। विभाग ने कोयला गली में भी एक दुकान पर रखे दो सिलेंडर जब्त किए है।

अंतर : घरेलू गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर की गैस में प्रति किलो पर 45.61 रुपए का अंतर है।

ऐसे समझे फायदे का गणित,
कॉमर्शियल सिलेंडर- 19किलो

दर : 1399/- प्रति किलो गैस

दर : 73.63/-

घरेलू गैस सिलेंडर - 14.2 किलो

दर : 398.50 /-

प्रति किलो गैस दर : 28.02/-

1500 रुपए तक बिकता था सिलेंडर

रसद विभाग की प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि बजरंग 600 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक करता था। मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले बजरंग से घरेलू गैस सिलेंडर मांगा तो उसने इसकी एवज में 1500 रुपए की मांग की। लोगों ने बताया कि बजरंग अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर बेचने का काम भी करता था।

शहर में घरेलू गैस की किल्लत

शहर में पिछले एक महीने से रसोई गैस की किल्लत चल रही है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक करवाने के 15 से 20 दिन बाद भी नहीं मिल रहे है। रसद विभाग की ओर से मंगलवार को हुई इस कार्रवाई में यह तो साफ हो गया है कि राज्य सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलेंडरों का कोटा निर्धारित करने के बाद भी शहर में रसोई गैस की कालाबाजारी जारी है।