पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यटकों ने देखा नगर का वैभव

पर्यटकों ने देखा नगर का वैभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर . रॉयल ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस जयपुर से होते हुए मंगलवार को बीकानेर पहुंची। दिसंबर माह के पहले फेरे में यूके, यूएसए सहित फ्रांस के कुल 32 पर्यटक रॉयल ट्रेन में सफर कर रहे है।

ट्रेन के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर विदेशी मेहमानों का राजस्थानी परम्परा के मुताबिक स्वागत किया गया। यहां से बसों के जरिये शाही पर्यटक बीकानेर शहर का वैभव देखने रवाना हुए। पर्यटकों ने जूनागढ़, देशनोक करणी माता मंदिर, लक्ष्मीनाथ जी टैंपल का अवलोकन किया।
शाम को रॉयल ट्रेन गजनेर के लिए रवाना हो गई। जहां धोरों पर कैम्प फायर और केमल राइडिंग का आयोजन हुआ। अरावली टूर एंड सफारी के अभय सिंह ने बताया कि दिल्ली से आगरा, सवाईमाधोपुर, जयपुर होते हुए रॉयल ट्रेन मंगलवार को बीकानेर पहुंची है। बीकानेर से रात 9.30 बजे ट्रेन जोधपुर के लिए रवाना हो गई।
यह ट्रेन जोधपुर से होते हुए 13 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि वापसी में मुंबई से दिल्ली फेरे के तहत 17 दिसंबर को महाराजा एक्सप्रेस फिर बीकानेर पहुंचेगी।