पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात का पारा नौ डिसे, ठिठुरन बढ़ी

रात का पारा नौ डिसे, ठिठुरन बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | दिसंबरका दूसरा सप्ताह शुरू होते ही ठंडक ने मामूली पांव पसारने शुरू तो तापमान भी इकाई में पहुंच गया। मगर अब भी ठिठुरन का इंतजार है। ठंडक नहीं बढ़ने के पीछे हवा की गति को माना जा रहा है। पिछले एक महीने से हवा की गति एक से दो किलोमीटर प्रति घंटा रह रही है। रुख भी दक्षिण-पश्चिमी है। इस कारण तो बादल छा रहे हैं और ही बूंदाबांदी हो रही है। दिन में धूप होने के कारण दिन का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रह रहा है। न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली।