पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में ओरण गोचर सर्वे परियोजना स्वीकृत

जिले में ओरण-गोचर सर्वे परियोजना स्वीकृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियननेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज, इंटेक, ने जिले में ओरण-गोचर की सर्वे की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए 12 सदस्यीय बीकानेर चैप्टर का गठन किया गया है, जिसकी पहली बैठक 14 दिसंबर को होटल ढोलामारू में प्रस्तावित है। चैप्टर संयोजक डा पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि परियोजना के तहत जिले में विरासत कालीन पेड़ों और पवित्र उपवनों, ओरण तथा वन्य, प्राणियों के सूचीकरण और डाक्यूमेंटेशन का कार्य किया जाएगा। इंटेक नई दिल्ली के प्रमुख सलाहकार एस के वर्मा ने हैरिटेज साइट्स की सूची तैयार करने का कार्य सुपुर्द किया है। सह संयोजक डा नंदलाल वर्मा के नेतृत्व में द्वारा तैयार परियोजना संबंधी रिपोर्ट मुख्यालय भिजवाई जाएगी।

येहैं सदस्य : नरेंद्रसिंह बीका, सुनील बांठिया, दिनेश चंद्र सक्सेना, मोहन लाल जांगिड़, मनमोहन कल्याणी, ओम प्रकाश शर्मा, हिंगलाज रतनू, मोहम्म्द जहीर, भंवर सिंह राठौड़, निर्मल रतनू।