पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यक्ति ने आत्मदाह किया

व्यक्ति ने आत्मदाह किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | बड़ाबाजार स्थित बच्छावतों के मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। सिटी कोतवाली पुलिस थाने के एसएचओ सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि बच्छावतों के मोहल्ले में रहने वाले भगवानदास भादाणी (48) ने सोमवार की रात को करीब तीन बजे अपने घर में केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। आग लगने पर शोर मचाता हुआ वह घर से बाहर निकला तो उसके परिजन और मोहल्ले के लोग इकट्‌ठा हो गए। कम्बल और पानी डालकर आग बुझाई। इत्तला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और भगवानदास को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भगवानदास की प|ी उससे अलग हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था और आत्मदाह कर लिया।