पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापौर ने ट्रीटमेंट प्लांट उप महापौर ने जानी वार्डों की समस्याएं

महापौर ने ट्रीटमेंट प्लांट उप महापौर ने जानी वार्डों की समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | उपमहापौर अशोक आचार्य ने विभिन्न वार्डों में जन समस्याओं से रूबरू हुए। वहां पर उपस्थित वार्डवासियों ने उप महापौर आचार्य को वार्ड में व्याप्त समस्याओं से अवगत करवाया। वार्ड छह मुरलीधर व्यास नगर अग्निशमन केन्द्र में नगर निगम की ओर से लगाए गए भामाशाह शिविर में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। आचार्य ने नत्थूसर बास में विभिन्न लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। आचार्य ने इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। वहीं महापौर नारायण चौपड़ा ने बल्लभ गार्डन स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों की बैठक ली। वहीं दूसरी ओर नवयुग विकास सेवा समिति द्वारा भगवान शिव होली चौक, रामपुरा बस्ती में महापौर नारायण चोपड़ा, उप महापौर अशोक आचार्य और पार्षद सोहन लाल प्रजापत का नागरिक अभिनंदन किया गया। मोहल्ला के गणमान्य 26 से अधिक लोगों ने जन प्रतिनिधियों को शाल, साफा से सम्मानित किया। संचालक मांगीलाल भद्रवाल ने सभी का परिचय कराया। उपाध्यक्ष पुखराज प्रजापत ने बताया कि शिवरतन रांकावत ने क्षेत्र की समस्या समाधान के लिए महापौर को ज्ञापन सौंपा।