संवेदनशील ग्रामीण इलाके चिह्नित करो
आगामीपंचायत चुनाव को देखते हुए जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील ग्रामीण इलाके चिह्नित किए जाएंगे।
मंगलवार को एसपी संतोष चालके ने जिले के सभी एएसपी और सीओ की पुलिस कंट्रोल रूम में मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए सतर्कता बरतने के लिए कहा। संवेदनशील और अति संवेदनशील गांवों को चिह्नित कर वहां किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सीओ अपने क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एसडीएम तहसीलदार को साथ लेकर सरपंच अन्य गणमान्य लोगों से मीटिंग करेंगे और शांति कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित करेंगे। समाजकंटकों को पाबंद करने, हथियार जमा करने के लिए एसएचओ की जिम्मेवारी तय की जाएगी। एसपी ने झूठे मुकदमा दर्ज करवाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जानकारी ली दिशा-निर्देश दिए। 16 दिसंबर को रिव्यू मीटिंग होगी।
आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए एसपी ने एएसपी सीओ की मीटिंग ली।
एडीजी क्राइम आएंगे
एडीजीक्राइम पंकज कुमार सिंह वार्षिक निरीक्षण के लिए बीकानेर आएंगे। एडीजी का 22 दिसंबर को बीकानेर आना प्रस्तावित है। वे यहां कानून-व्यवस्था और आपराधिक मामलों की जानकारी लेंगे और ऑफिस या किसी थाने का निरीक्षण भी कर सकते हैं।