पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंदी सीखेंगे तनाव को कम करने के गुर

बंदी सीखेंगे तनाव को कम करने के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेरके केंद्रीय कारागृह में आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान की ओर से बंदियों को तनाव प्रबंधन के गुर सिखाने के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया है। कार्यशाला के पहले दिन मंगलवार को दक्ष प्रशिक्षक साधना सारस्वत ने बंदियों का योग का महत्व बताया। उन्होंने कहा मनुष्य की स्वाभाविक प्रकृति प्रेम की है। यह घटती है बढ़ती है। इसकी प्रकृति पानी की तरह शीतल होती है। अधीक्षक प्रीता भार्गव ने बताया कि इस आयोजन से बंदियों के आध्यात्मिक एवं आत्मिक विकास में सहायता मिलेगी। परिजनों से दूर रहने के कारण उपजे तनाव और संवेगों को कम करने में यह आयोजन सहायक सिद्ध होगा। इस मौके पर बंदियों को सूर्य नमस्कार, कनिष्ठा एवं भ्रामरी प्रणायाम सिखाया गया। कार्यक्रम में जेलर मुकेश त्यागी, जेलर पारस मल जांगिड़, जगदीश पुनिया, अब्दुल हई, महा मुख्य प्रहरी तुलसी राम प्रजापत आदि शामिल हुए।