- Hindi News
- केन्द्रीय कृषि विवि के लिए अब केन्द्र ने मांगी डीपीआर
केन्द्रीय कृषि विवि के लिए अब केन्द्र ने मांगी डीपीआर
केन्द्रसरकार ने एक बार फिर से केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय खोलने के लिए राज्य सरकार से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी है। इससे पूर्व भी स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने रिपोर्ट मांगी थी।
केन्द्र की ओर से रिपोर्ट मांगते ही प्रदेश में हलचल मच गई है। चूंकि आईसीएआर ने बीकानेर कृषि विवि से रिपोर्ट मांगी थी तो एक उम्मीद बंधी थी कि एरिड जोन होने के कारण यहां केन्द्रीय कृषि विवि की सौगात मिलेगी मगर बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इस बीच राज्य के कुछ और कृषि विवि ने केन्द्रीय कृषि विवि पर अपना दावा जताया। अब फिर से चर्चा का बाजार गर्म है और सभी की निगाहें लोकसभा सत्र पर टिकी हैं। सूत्र बताते हैं कि केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार से भी इस संबंध में टिप्पणी मांगी है। जिसमें विवि के संभावित स्थान का भी जिक्र है।