पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवानी भाटी का सुयश

शिवानी भाटी का सुयश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | भारतसरकार के यूथ अफेयर ओर खेल मंत्रालय के तत्वावधान में 25 नवंबर से दो दिसंबर तक चीन में आयोजित हुए यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में भाग लेकर महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की छात्रा शिवानी भाटी चंद्रकला डेलू ने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजंता गहलोत एवं नीरू गुप्ता ने बताया कि दोनों छात्राओं ने राजस्थानी नृत्यों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।

बालिकाप्रोत्साहन पुरस्कार के आवेदन मांगे

बीकानेर | सरकारीएवं निजी विद्यालयों के सत्र 2014 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत एवं अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार राशि पांच हजार रुपए के लिए आवेदन-प्रपत्र भरकर जिस विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है के माध्यम से संकलित कर इस कार्यालय में 23 दिसंबर तक जमा कराएं।

शिवानी भाटी