मेहता को श्रद्धांजलि
बीकानेर | बीकानेरप्रौढ़ शिक्षण समिति एवं जन शिक्षण संस्थान ने प्रौढ़ शिक्षा भवन सभागार में मिट्ठालाल मेहता के निधन पर शोक जताया। श्रद्धांजलि सभा में समिति के अध्यक्ष डॉ. श्रीलाल मोहता ने कहा कि स्व. मेहता का एक संरक्षक के रूप में संस्था की रचनात्मक कार्यक्रमों में सदैव जुड़ाव रहा जो हमारे लिए प्रेरणास्पद अविस्मरणीय रहेगा। सभा में संस्था के डॉ. ओम कुवेरा, भवानी सोलंकी, डॉ. विभा बंसल, मुकेश व्यास, श्रीलाल जोशी आदि ने स्व. मेहता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।