- Hindi News
- ‘हेलमेट लगाओ पेट्रोल पाओ’ के पोस्टर का विमोचन
‘हेलमेट लगाओ पेट्रोल पाओ’ के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर | खेतेश्वरयूथ ब्रिगेड राजस्थान ने बीकानेर शहर में पहल ‘हेलमेट लगाओ पेट्रोल पाओ’ के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतोष चालके ने किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, कौशल पडि़हार, विमल बिनावरा, कपिल राठौड़ ने बताया कि 13 दिसंबर से शहर में इस संबंध में अभियान चलाकर वाहनों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।