पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गार्गी पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

गार्गी पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | सत्र2013-14 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की कक्षा 10वीं में 75 प्रतिशत एवं अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं से गार्गी पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। माध्यमिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी राजकीय एवं निजी मावि/उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। निर्देश में बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा 10वीं में 75 प्रतिशत इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं से गार्गी पुरस्कार राशि तीन हजार रुपए के लिए आवेदन प्रपत्र नियमित अध्ययनरत होने पर ही भरकर विद्यालय के माध्यम से संकलित कर इस कार्यालय के लेखा शाखा में 23 दिसंबर तक जमा कराएं। आवेदन के साथ कक्षा 11वीं में अध्ययनरत रहने पर कक्षा 10वीं की कक्षा 12वीं में अध्ययनरत रहने पर 10 11वीं की अंक तालिका की प्रति संलग्न करें।