शहीदे आजम सम्मान 19 को
बीकानेर | फ्रेंड्सएकता संस्थान की ओर से 19 दिसंबर को अमर शहीद शहीदे आजम अशफाक उल्लाह खान वारसी ‘हसरत’ के 87वें शहादत पर शहीदे आजम सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष वली मोहम्मद गौरी ने बताया कि समारोह में साहित्यकार भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’, शिवराज छंगाणी, शायर जाकिर अदीब, रंगकर्मी आनंद वी. आचार्य, दिनेश सिंह भदौरिया का सम्मान किया जाएगा।