- Hindi News
- निगम ने 30 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए
निगम ने 30 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए
बीकानेर | स्वच्छराजस्थान सप्ताह के दूसरे दिन नगर निगम द्वारा सर्किल नंबर एक से नौ तक के क्षेत्रों में सफाई करवाई गई। कचरा और नाले-नालियों से निकली सिल्ट उठवाई। आयुक्त ने बताया कि मंगलवार को करीब 30 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए। निगम आयुक्त के अनुसार पारीक चौक, पुरानी जेल रोड, सुनारों का चौक, कोचरों का चौक, आचार्यों की बगेची, लालगुफा रोड, करमीसर गांव का क्षेत्र, डूडी पेट्रोल पंप के पास, पवनपुरी, करणीनगर, पटेलनगर, आंबेडकर कालोनी, सुजानदेसर, चांदमल जी बाग के पास, लाल क्वार्टर के पास सुभाषपुरा आदि क्षेत्रों में सफाई की गई।