- Hindi News
- नहर बोर्ड के चेयरमैन डॉ.मधुकर गुप्ता आज पहुंचेंगे बीकानेर
नहर बोर्ड के चेयरमैन डॉ.मधुकर गुप्ता आज पहुंचेंगे बीकानेर
बीकानेर | इंदिरागांधी नहर बोर्ड के चेयरमैन डॉ.मधुकर गुप्ता बुधवार को बीकानेर पहुंचेंगे। गुप्ता दोपहर 3.30 बजे सीएडी सभागार में बैठक लेंगे जिसमें काश्तकारों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। रात्रि विश्राम बीकानेर में कर सुबह 11 दिसंबर को गुप्ता बज्जू से नहर का निरीक्षण करते हुए मोहनगढ़ पहुंचेंगे। इस दिन शहीद बीरबल शाखा का निरीक्षण भी करेंगे। गुप्ता 11 दिसंबर को ही जैसलमेर में आईजीएमएन के अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे। जैसलमेर में रात्रि विश्राम के बाद 12 दिसंबर को सुबह नौ बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। काश्तकार आमजन नहर संबंधी समस्याओं के संबंध में आईजीएनपी विश्राम गृह में बुधवार शाम को डॉ.मधुकर गुप्ता से मिल सकेंगे।