- Hindi News
- मॉडल स्कूलों के आगे लगेगा विवेकानंद का नाम
मॉडल स्कूलों के आगे लगेगा विवेकानंद का नाम
बीकानेर | राज्यमें मॉडल स्कूलों के आगे अब विवेकानंद का नाम लगेगा। सरकार ने इन्हें विवेकानंद मॉडल स्कूल नाम दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में 186 मॉडल स्कूल बनाए जाने प्रस्तावित हैं। अब तक 66 मॉडल स्कूल शुरू हो चुके हैं। उन सभी में विभिन्न स्कूलों को विषय अध्यापकों को लगाया गया है। अध्ययन की आधुनिक तकनीक के साथ ही विशेष सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं।