चुनाव ड्यूटी से मुक्त नहीं हुए शिक्षक
बीकानेर | बीकानेरजिले में 12 दिसंबर से स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली है मगर चुनाव ड्यूटी में बीएलओ लगे शिक्षकों को अभी तक कार्य मुक्त नहीं किया है। ऐसे में शिक्षकों के सामने परीक्षा की तैयारी को लेकर संकट खड़ा हो गया है। पलाना के सीनियर सैकंडरी स्कूल के चार शिक्षक सहित परीक्षा प्रभारी स्वयं बीएलओ लगा हुआ है। जिसे अभी तक कार्य मुक्त नहीं किया गया है। वहीं जिला निर्वाचन शाखा ने बुधवार को शिक्षकों को रिकॉर्ड के साथ बुलाया है। ऐसे में शिक्षक चिंतित है कि आखिर परीक्षा की तैयारी कैसे होंगी।