पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाल में घर घर से संग्रह होगा कचरा

नाल में घर-घर से संग्रह होगा कचरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छराजस्थान सप्ताह में बीकानेर जिले की प्रथम ओडीएफ घोषित ग्राम पंचायत नाल में घर-घर से कचरा संग्रह किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को नाल के ग्राम पंचायत परिसर में जिला परिषद की ओर से स्वच्छता के लिए प्रदत्त तीन लाख रुपए की लागत से कचरा संग्रहण के लिए उपयोग किए जाने वाले ट्रैक्टर का लोकार्पण जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने किया।

डोगरा ने नाल ग्राम पंचायत के द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कचरा संग्रहण के लिए लगाए गए इस ट्रैक्टर का रूट समय निर्धारित किया जाए। ओडीएम के कारण नाल गांव का नाम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। नाल ने पहली खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत बनकर राष्ट्र को प्रेरणा दी है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.एल. मेहरड़ा ने मन मतभेद छोड़कर गांव के विकास के सहभागी बनने की बात कही। सरपंच श्रीराम रामावत ने बताया कि नाल ट्रैक्टर के जरिए घर-घर से कचरा संग्रहण करने वाली पहली ग्राम पंचायत बन गई है। ग्राम पंचायत में सभी 1680 घरों में शौचालय है। इसके बाद सरपंच रामावत एवं ग्राम पंचायत कर्मचारी संतोष चारण ने जिला कलेक्टर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कचरा संग्रहण ट्रैक्टर का लोकार्पण करती जिला कलेक्टर आरती डोगरा।