नर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती वापस ली
पीबीएमअस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती पर एक बारगी विराम लग गया है। चिकित्सा विभाग के निर्देश पर भर्ती वापस ले ली गई है।
सरकार ने पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के लिए 526 नर्सिंग कर्मचारियों सूची भेजी थी तथा उन्हें नियुक्तियां देने को कहा था। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में नियुक्तियों का काम शुरू हो गया। दो दिन में 91 नर्सिंग कर्मचारी पीबीएम अस्पताल में जोइन कर चुके हैं। मंगलवार को अचानक मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आर.ए.बंब ने नियुक्ति की प्रक्रिया रोक दी तथा भर्ती वापस लेने के आदेश जारी कर दिए। इन्हें नर्स ग्रेड-द्वितीय के पद पर पूर्णत: आवश्यक, अस्थायी आधार पर नियुक्ति ज्वॉइनिंग दी जा रही थी। उसे तुरंत प्रभाव से विड्रा कर लिया गया है।
प्रिंसिपल ने बताया कि विभाग ने मैरिट को वापस रिवाइज करने को कहा है। पूरी मैरिट रिवाइज की जाएगी।