पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैकंड ग्रेड शिक्षकों को पोस्टिंग देने की तैयारी

सैकंड ग्रेड शिक्षकों को पोस्टिंग देने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिकशिक्षा में डीपीसी से चयनित सैकंड ग्रेड के करीब दस हजार शिक्षकों को पोस्टिंग देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मंगलवार से जयपुर में कैंप लगाया जाएगा। सभी मंडल उपनिदेशकों को रिकार्ड लेकर जयपुर बुला लिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा में सैकंड ग्रेड पदों की डीपीसी मंडलवार हुई थी। इस दौरान करीब दस हजार तृतीय श्रेणी अध्यापकों को सैकंड ग्रेड के पदों पर पदोन्नतियां दी गईं। इनका पदस्थापन करने के लिए हाल ही में शिक्षा सचिव ने गाइड लाइन जारी की है। सभी उपनिदेशकों को शिक्षकों का रिकार्ड लेकर जयपुर बुला लिया गया है। मंगलवार को उपनिदेशक शिक्षा संकुल में रिपोर्ट करेंगे। उसके बाद उन्हें किसी बड़े भवन में भेज दिया जाएगा। पोस्टिंग का काम कैंप लगाकर किया जाएगा। मंडल उपनिदेशक नियुक्ति आदेश जारी करेंगे। उसके बाद मंडलवार सूचियां जारी की जाएंगी। कैंप का पर्यवेक्षण करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से भी अधिकारी जयपुर रवाना हुए हैं। शहरी क्षेत्र में रमसा के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा उच्च माध्यमिक स्कूलों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों पर संबंधित विषय के वरिष्ठ अध्यापक लगाए जाएंगे।