पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर, युनूस ने कहा हनुमान बेनीवाल गैंगस्टर हैं

इधर, युनूस ने कहा- हनुमान बेनीवाल गैंगस्टर हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना (नागौर)। परिवहनमंत्री युनूस खान का कहना है कि हनुमान बेनीवाल खुद के एक गैंगस्टर है। हत्या के आरोप और माफियाओं के साथ लिप्तता कई बार सामने चुकी है। ये मुझ पर 2006 से इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर बदनाम कर रहा है। ऐसे व्यक्ति की बात को क्या तवज्जो दूं। मेरी नजर में आनंदपाल भी अपराधी है और मैं कभी आनंदपाल से मिलने नहीं गया।

गौरतलब है कि डीडवाना के गोदारा हत्याकांड में आनंदपाल सिंह मुख्य आरोपी है और अभी अजमेर जेल में बंद है। इस मामले में की डीडवाना कोर्ट में ट्रायल चल रही है। पांच दिसंबर को मुख्य गवाह प्रमोद उसके भाई इंद्रचंद समेत चार गवाहों की पेशी होनी थी। पेशी की पूर्व संध्या पर इंद्रचंद का अपहरण हो गया। उसी रात को डीडवाना थाने में गवाह प्रमोद ने भाई के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। चार दिन तक इस मामले में अपह्रत इंद्रचंद का पता नहीं चला है। आरोप प्रत्यारोप के बीच सोमवार देर रात को 11 बजे नागौर एसपी राघवेंद्र सुहासा ने बताया कि इंद्रचंद का पता लगाने के लिए एक टीम को मुरैना आगरा भेजा गया है। आनंदपाल वह गैंगस्टर है जो कि जुलाई 2014 में बीकानेर जेल में हमले में घायल हुआ था।