आरक्षित भूखंडों का आकार बढ़ाया जाए
आरक्षित भूखंडों का आकार बढ़ाया जाए
बीकानेर | बीकानेरजिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया सचिव विनोद गोयल ने मुख्यमंत्री कृषि मंत्री को पत्र भेजकर कृषि मंडियों में वेयर हाउस कोल्ड स्टोरेज के लिए आरक्षित भूखंडों के आकार बढ़ाने की मांग की है। पचीसिया ने बताया कि वर्तमान में कृषि मंडियों में वेयर हाउस कोल्ड स्टोरेज के लिए जो आरक्षित भूखंड है वे मात्र 2000-3000 वर्गमीटर के ही है, जिनका आकार छोटा होने के कारण वेयरहाउस कोल्ड स्टोरेज के लिए उपयुक्त नहीं है। वेयर हाउस के लिए कम से कम पांच एकड़ कोल्ड स्टोरेज के लिए दो एकड़ के भूखंड आरक्षित किए जाए ताकि इनका कार्य सुचारू चल सके।